रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित आशुतोष धाम शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह पंचायत मुखिया प्रिंस विक्टर ने की, जिसमें पंचायत के कई सम्मानित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।