औरैया: एरवाकटरा क्षेत्र के नौ साल पुराने मामले में युवती से छेड़छाड़ के चार दोषियों को पांच वर्ष की कैद
विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट विकास गोस्वामी ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र में लगभग नौ साल पूर्व घर में घुसकर अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़छाड़ करने व मना करने पर परिजनां के साथ मारपीट करने के दोषी चार युवकों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने दोषियों पर आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी कर रहे एडीज