टोंक: जिला कारागृह में जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज के नेतृत्व में जेल प्रीमियर लीग-2025 का शुभारंभ हुआ
Tonk, Tonk | Mar 17, 2025 टोंक जिला कारागृह में कैदियों के सुधार और मनोरंजन के लिए जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को जेल प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। यह नवाचार बंदियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें एक नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है। जेल प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ टोंक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल सोनी ने किया।