बहराइच: रायपुर राजा मोहल्ला में घर में नहीं था कोई भी सदस्य, शिक्षक के मकान से लाखो की चोरी
शहर के रायपुर राजा मोहल्ला निवासी सहायक अध्यापक के परिवार के लोग रिश्तेदारी में चले गए। इसकी जानकारी होने पर चोर घर में दीवार फांदकर घुसे। इसके बाद दरवाजा तोड़कर ढाई लाख रूपये नकदी, एक किलो चांदी समेत 15 लाख के संपति की चोरी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।