शिकोहाबाद: नगला राधे मोड़ हाईवे पर ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती
सिरसागंज के नगला राधे मोड़ नेशनल हाईवे पर एक ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान अर्नव और उषा के रूप में हुई है। दोनों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिरसागंज थाना के थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि ऑटो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।