केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत परम्परागत खेलों में 03 दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताऐं जिले के चारों विकासखंड पर आयोजित कराई जा रही हैं। इसी क्रम में अशोकनगर में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत संजय स्टेडियम में आयोजन के तीसरे दिवस एथेलेटिक्स खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुंई।