धनौरा: दशहरा के अवसर पर तिगरी गंगा धाम में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों के हुए मुंडन संस्कार
बता दें कि बृहस्पतिवार को दशहरा के अवसर पर तिगरी गंगा धाम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उम्र का दिखाई दिया। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का स्नान के लिए आवागमन शुरू हो गया था और दिन निकलते ही स्नान घाट लोगों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ दिखाई दिया। बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी स्नान घाटों पर लोगों की भीड़ लगती दिखाई दी।