तलवाड़ा झील थाना अंतर्गत मेहरवाला गांव में एक शातिर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित राजकुमार पुत्र महेंद्र बाजीगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके कमरे की अलमारी में रखे सोने के आभूषण, जिनमें कंठी, कांटा, कड़ा, अंगूठी और टिक्का शामिल थे, अज्ञात व्यक्ति ने पार कर लिए हैं।