आरा: शिवपुर गांव में गेहूं के खेत में मवेशी चराने का विरोध करने पर 4 लोगों को मारपीट कर किया गया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 16, 2024 शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में गेहूं के खेत में मवेशी चराने का विरोध करने पर दूसरे गांव के लोगों ने 4 लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मियों ने बताया कि दूसरे गांव के लोग खेत में मवेशियों को छोड़ देते थे, जिससे उनकी फसल को नुक़सान होता था।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।