रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने जमीनी विवाद के आरोपित सहोदर भाई व भौजाई गिरफ्तार
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरिया पंचायत के फुलैया गांव में दो दिन पूर्व जमीनी विवाद में दो सहोदर भाई आमने-सामने हो गए जिस दौरान दोनों परिवार के बीच खूब लाठियां चटकी। इस मारपीट में छोटे भाई विपिन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस मारपीट मामले में पुलिस ने भाई अरविंद कुमार एवं भौजाई सुरुचि कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा।