लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कारोबारी नंदनामा गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र रामाधार सिंह है। गुप्त सूचना पर दो दिन पूर्व कारोबारी के किराने की दुकान में भी पुलिस ने छापेमारी की थी।