चरपोखरी: चरपोखरी में उप प्रमुख दीपक चौधरी की कुर्सी पर संकट, पंचायत समिति सदस्यों ने खोला मोर्चा
चरपोखरी प्रखंड की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उप प्रमुख दीपक चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। सोमवार की शाम 4 बजे के करीब प्रखंड के कुल 7 पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुट होकर उप प्रमुख की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की कवायद शुरू कर दी है।