डेहरी: महिलाओं ने मेहंदी रचाकर मतदान जागरूकता का संदेश बढ़ाया
Dehri, Rohtas | Oct 29, 2025 बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रोहतास जिले के डेहरी में स्वीप कोषांग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागीय कर्मियों ने महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही चुनावी स्लोगन लिखे और बोले गए ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों।