सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित बिच्छी स्थित हंस वाहिनी एचपी गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। गैस की कमी और ओटीपी से वितरण की व्यवस्था के कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक ने बताया कि जितनी गैस एजेंसी को मिलनी चाहिए उतनी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।