मांडल थाना क्षेत्र के धुलखेड़ा के पास नेशनल हाईवे 48 पर भारत सरकार लिखी अर्टिगा कार और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और अर्टिगा कार को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया। मृतक के शव को मांडल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।