सिहोरा: मानव तस्करी: महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, गोसलपुर की युवती को ₹2 लाख में कोटा में बेचा गया
गोसलपुर की युवती को महिला और उसके साथी ने ₹200000 में राजस्थान के कोटा में बेचा था। अधारताल थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जा रही है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती आधारताल क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर निजी काम करती थी।