सहरसा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर परखने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा गठित दो सदस्यीय विशेष टीम रविवार को सहरसा पहुंची। यह टीम अगले तीन दिनों तक अस्पताल के विभिन्न विभागों में डेरा डालेगी और एनक्वास तथा 'लक्ष्य' प्रमाणीकरण को लेकर बारीकी से जांच करेगी।