तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र में पिढौली चौक के पास दो चार पहिया वाहनों से छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद
तेघड़ा थाना अंतर्गत पिढौली चौक के समीप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में दो चार चक्का वाहन पर सवार छह गांजा तस्करों को लगभग 160 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान ने दिया।उन्होंने बताया किया की गिरफ्तारी बुधवार की सुबह सात बजे के करीब की गई है ।