पूर्णिया में छठ को लेकर गंगा स्नान करने जा रहे पति-पत्नी दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार वाहन रौंदते हुए भाग निकला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को GMCH में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत काफी नाजुक है। हादसा शहर के पॉलिटेक्निक चौक के पास हुआ।