मुरैना के बड़ोखर मुक्तिधाम से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज रात से तेजी से वायरल हो रहा है।ठंड से बचने के लिए गौवंश इंसान की जलती चिता के पास बैठा नजर आया।बताया जा रहा है कि यह दृश्य शाम के समय का है।वीडियो में गायें चिता की आग से गर्मी लेती दिख रही हैं।इस मार्मिक दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया है और नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।