चित्तौड़गढ़: CBN जयपुर की टीम ने मड्डा सर्कल पर 3.5 किलो अफीम के साथ बाइक सवार को पकड़ा, तस्करों में मचा हड़कंप, कई हुए भूमिगत
सीबीएन जयपुर की टीम ने चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ रोड पर मड्डा गांव के पास करीब 3. 50 किलो अफीम सहित एक बाइक सवार को पकड़ा. उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल के निर्देशन में उक्त कार्रवाई की गई. ब्यूरो की एक विज्ञप्ति के अनुसार सूचना थी कि एक व्यक्ति चित्तौड़गढ़ की ओर अफीम ले जाने वाला है. इस पर टीम मौके पर पहुंची और निगरानी कर बाइक सवार को पकड़ा.