गभाना: हाईवे पर दौरऊ नहर के पास कंटेनर डिवाइडर से टकराते हुए पलटा, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। उड़ीसा के बालेश्वर से कागज लादकर जालंधर जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक ने आगे चल रही कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कंटेनर संतुलन खो बैठा।