देेेवरिया: आस्था का सागर: छठ महापर्व पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
Deoria, Deoria | Oct 27, 2025 लोकआस्था, शुद्धता और पर्यावरण की पवित्र भावना का प्रतीक छठ महापर्व सोमवार को पूरे देवरिया जनपद में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।नगर से लेकर गांवों तक तालाबों, नदियों और पोखरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार शाम करीब 6:00 बजे व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।