बिल्सी: बिल्सी में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठे कई लोगों को रौंदा, हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल
Bilsi, Budaun | Mar 7, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर के बदायूं स्टैंड के पास आज शनिवार शाम को तेज रफ्तार एक पिकअप गाड़ी ने एक ई रिक्शा और एक फल के ठेले को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बैठे कई लोगों को रौंद दिया हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। टक्कर लगने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।