बासोदा: बासौदा में अधिवक्ता से लूट और फिरौती के मामले में फरार एक आरोपी को बीना से पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Basoda, Vidisha | Aug 17, 2024 आज बासौदा पुलिस ने बासौदा में पिछले दिनों अधिवक्ता से लूट और फिरौती के मामले में फरार एक आरोपी को बीना से गिरफ्तार कर लिया है घटना का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया है कि आरोपियों ने पिछले दिनों बासौदा के एक अधिवक्ता से लूट और फिरौती की वारदात को अंजाम दिया था जिस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी