जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत आने वाली सुपेली ग्राम पंचायत की पहाड़ियों के बीच से निकालने वाले नाले के दोनों ओर स्थित है। प्राकृतिक स्थान जिसे स्थानीय लोग चन्दरचुआ कहते है अद्भुत व अनोखी प्राकृतिक बनावट से बना यह स्थान आने वाले लोगों का मन मोह लेता है शांत वातावरण प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह स्थान प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर खींचता है।