साहिबगंज: बिजली घाट रोड स्थित कैथोलिक चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाया ईस्टर संडे पर्व
शहर के बिजली घाट रोड स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को ईसाई सुमदाय का तीन दिवसीय कार्यक्रम ईस्टर संडे पर्व का समापन हो गया। जहां यह कार्यक्रम बीते शुक्रवार से गुड फ्राइडे से शुरू हुआ था और आज इसका समापन ईस्टर संडे पर्व के साथ हुआ। इस दौरान ईसाई समुदाय के सैकड़ो लोगों ने कैथोलिक चर्च में प्रभु ईसा मसीह के आगे सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। मौके पर कई सारे लोग थे।