कृषि कार्यालय आत्मा, जमुई द्वारा मंगलवार 23 से 24 दिसंबर तक कृषि भवन मलयपुर में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन DM श्री नवीन एवं SDO सौरव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त जानकारी 5 बजे दी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों से जैविक खेती और मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की।