पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी अचानक मृतक के घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार धूसर गांव निवासी धर्मवीर पुत्र मेवा लाल की हाल ही में अचानक मृत्यु हो गई थी। जैसे ही विधायक रोमी साहनी मृतक के घर पहुंचे उनकी पत्नी गंगा जली उन्हें देखकर फूट-फूट कर रोने लगी। वही विधायक रोमी साहनी ने मृतक की पत्नी को ₹20000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।