हुज़ूर: महापौर मालती राय ने ईको ग्रीन सिटी कॉलोनी का किया निरीक्षण, नाले और सीवरेज लाइन की सफाई के दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2024 भोपाल में महापौर मालती राय ने आज नगर निगम के जोन क्रमांक-16 के अंतर्गत वार्ड-74 की ईको ग्रीन सिटी कॉलोनी का निरीक्षण किया। कॉलोनी पहुंचीं महापौर को स्थानीय रहवासियों ने कई समस्याएं बताई और उनका निराकरण करने की मांग की। रहवासियों ने बताया कि बारिश में कॉलोनी में पानी भर जाता है, तो सीवेज लाइन भी जाम होने और पानी का बल्क कनेक्शन नहीं मिलने की समस्याएं गिनाई।