ग्यारसपुर: एथलेटिक्स फेडरेशन व खेल विभाग द्वारा अस्मिता खेल प्रतियोगिता का आयोजन, ग्यारसपुर के छात्रों ने लिया भाग
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारत सरकार के खेल विभाग द्वारा देशभर के 300 जिलों में अस्मिता खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के 10 जिले इस योजना में शामिल हैं, जिनमें विदिशा भी एक है।शुक्रवार दोपहर 1 बजे विदिशा के खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ग्यारसपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।