कानपुर: अटल घाट पर स्टंट करते वक्त पलट गई स्कॉर्पियो कार, राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकाला
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल घाट के पास स्टंट करते वक्त स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।