अमानगंज: पवई विधायक ने अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली, अनुपस्थित अधिकारियों को चेतावनी दी
Amanganj, Panna | Nov 21, 2024 पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने नगर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में शाहनगर एवं पवई विकासखंड के अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए