पुन्हाना: पुन्हाना पंचायत कार्यालय बना नकलचियों का अड्डा, बैठकर बना रहे पर्चियां,यूटोपियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमकर हुई नकल
Punahana, Nuh | Mar 20, 2024 पुन्हाना स्थित यूटोपियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही परीक्षा में नकल कराने पहुंचे परिजन पुन्हाना पंचायत कार्यालय में चीटिंग पर्चियां बना रहे थे तो वहीं कुछ युवक उन पर्चियों को दीवारों पर चढ़कर रोशनदान से उन पर्चियों को परीक्षार्थियों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। जान जोखिम में डालकर नकल फेंकने वाले लोग रस्सी के सहारे परिक्षा केंद्र पर चढ़े।