पुन्हाना: गांव डूडोली में पंचायत फंड से करीब 27 लाख के गबन मामले में डीसी ने कार्यवाहक सरपंच पर मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश
Punahana, Nuh | Mar 19, 2024 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत डूडोली के कार्यवाहक सरपंच जैकम खान व ग्राम सचिव मुबीन द्वारा साज बाज होकर ग्राम पंचायत के फंड से बिना कोई विकास कार्य कराए, बिना ग्राम पंचायत की बैठक किए तथा बिना कोई रेजुलेशन पास कराए लगभग 27 लाख रुपये की राशि का गबन किया गया है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।