प्रदेश और जिले में ऊर्जा संकट की खबरों के बीच उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति पूरी हो रही है। उक्त जानकारी जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार की शाम 7 बजे लगभग दी है।