आरा: बलबतरा से बिना लाइसेंस के रायफल और गोली के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | May 17, 2025 नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा से एक राइफल और गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एसपी मिस्टर राज के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया की सूचना मिली थी कि बलबतरा के रहने वाले पप्पू कुमार सिंह के पास एक देशी राइफल है। जिसके बाद उसकी जांच की गई तो उनके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं पाया गया। राइफल को जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।