गौतम बुद्ध नगर: अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास भगवा झंडा लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन
आज बुधवार की दोपहर 2:00 बजे लगभग श्री राजपूत करणी सेना ने राणा सांगा विवाद को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया।बीटा 2 थाना क्षेत्र के अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की।