गौतम बुद्ध नगर: जनपद के सभी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा टीम द्वारा चलाया गया अभियान, दी गई जानकारी
आज बुधवार की दोपहर 3:30 बजे लगभग मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा टीम द्वारा जनपद के सभी क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहकर मनचलो पर नजर रखी गई। तो वही इस दौरान बताया गया कि महिला संबंधी कानून और सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी देते हुए उनको जागरूक करने का कार्य किया गया।