बिसवां में लहरपुर रोड स्थित ग्राम जलालपुर में बिना नक्शा स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए बुलडोजर कार्रवाई करवाई। प्रशासन की जांच में सामने आया कि नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।