उदवंत नगर: बीबीबंज में शौच के लिए गई महिला को सांप ने डंसा, दरियादिल देवर और परिजनों ने बचाई जान, समय पर अस्पताल में कराया भर्ती
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीबीबंज गांव में शौच के लिए गई एक महिला को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसे देखते हुए परिजनों ने दरियादिली दिखाते हुए बिना देर किए जख्मी महिला को उसके देवर के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।जख्मी महिला बीबीगंज गांव के दीपक महतो की पत्नी प्रिया देवी है।