चाईबासा: चाईबासा–तांतनगर सड़क पर सड़क दुर्घटना, मथुरा चांपिया गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुईबीर गांव के समीप चाईबासा–तांतनगर मुख्य सड़क पर सोमवार संध्या करीब 6 बजे एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय मथुरा चांपिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मथुरा चांपिया को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया।