एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड का एक छोटा-सा गाँव हरचौका आज पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल बन गया है। यहाँ की महिलाएँ न सिर्फ खेती की दिशा बदल रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लिख रही हैं। प्राकृतिक खेती के जरिए हरचौका की महिलाएँ अब हरियाली की पहचान बन चुकी हैं।