कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर डीसीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार का जिला अस्पताल में हुआ उपचार
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार चालक हुआ घायल जिला अस्पताल में कराया गया उपचार। बाइक चालक बताया कि वह जलालपुर की तरफ से काम कर के अपने घर हाजीगंज आ रहा था, तभी तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया, घायल का नाम असरफ निवासी हाजीगंज है।