कन्नौज: सदर ब्लॉक के पंचायत कटरी अमीनाबाद क्षेत्र मे ब्लॉक प्रमुख ने चलाया आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान,52 भेजे गौशाला
कन्नौज सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटरी अमीनाबाद क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया BDO अमित कुमार ADO पंचायत संजय पाठक के द्वारा गुरुवार आवारा गोवंश को पकड़ने का चलाया अभियान,जिसमें 52 गोवंशों को गौशालाओं में भेजा गया। बाकी लगभग 160 गोवंशों को चिन्हित कर जल्दी उन्हें भी गौशाला भेजने का काम किया जाएगा। यह जानकारी कन्नौज सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने दी।