कन्नौज: जिला कारागार में जिला विधिक सचिव लवली जायसवाल का निरीक्षण, दिए निर्देश।
अनौगी स्थित कारागार में निरीक्षण के दौरान निरूद्ध व्यक्तियों की पहचान हुई। अपराध होने के समय नाबालिक और ऐसे व्यक्तियों के किशोर होने के दावे के लिये सहायक दस्तावेजों के साथ आवश्यक आवेदन दाखिल करने में विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु पैन इण्डिया कैम्पेन 2024 चलाया जा रहा है। लवली जायसवाल ने बताया कुल 06 किशोरों को चिहिन्त भी किया जा चुका है।