फुल्लीडूमर: 20 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ से लगाई गुहार
खेसर पंचायत के आधा दर्जन स्वच्छता कर्मियों ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ अमित प्रताप सिंह से लंबित मानदेय भुगतान की गुहार लगाई। कर्मियों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से पंचायत में नियमित सफाई कार्य कर रहे हैं, लेकिन बीते दो वर्षों में मात्र दो-दो महीने का ही भुगतान हुआ है, जबकि करीब 20 महीने का मानदेय अब तक बकाया है। स्वच्छता कर्मी सियाराम पं