सुंदर नगर: सुंदरनगर के देहवी खड्ड में तेज बहाव में बहने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रतोग पुल के पास मिला शव
सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली देहवी खड्ड में सोमवार क को खड्ड पार करते समय 20 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया और शाम को उसका शव रतोग पुल के पास बरामद हुआ।मृतक की पहचान रोहित पुत्र मंगत राम गांव जदरेहडू बायला सुंदरनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया है।dsp भारत भूषण ने सोमवार शाम 5 बजे मामले की पुष्टि की