नवाबगंज: बाराबंकी: देवा के शिक्षकों ने टेट से छूट की मांग की, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और CJI को भेजा पत्र
बाराबंकी के देवा विकास खंड के सैकड़ों शिक्षकों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष को पत्र भेजे। इन पत्रों के माध्यम से शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से छूट की मांग की है।यह पहल अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में चलाए जा रहे 'शिक्षक की पाती' अभियान का हिस्सा है।