मड़ियाहू: गोधना जरौना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से लगा जाम
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के गोधना-जरौना मार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। अचानक हुए हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।